22 ट्रक व पांच पोकलेन मालिकों पर प्राथमिकी :
जहानाबाद नगर : जिले के घोसी तथा हुलासगंज थानाें में 22 ट्रक,एक ट्रैक्टर तथा पांच पोकलेन मालिकों पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ये सभी वाहन फल्गु नदी में सुकियावां घाट के आसपास अवैध रूप से बालू के उत्खनन में लगे थे. वहीं दूसरी तरफ 16 ट्रकों को भी सीज किया गया है, […]
जहानाबाद नगर : जिले के घोसी तथा हुलासगंज थानाें में 22 ट्रक,एक ट्रैक्टर तथा पांच पोकलेन मालिकों पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ये सभी वाहन फल्गु नदी में सुकियावां घाट के आसपास अवैध रूप से बालू के उत्खनन में लगे थे. वहीं दूसरी तरफ 16 ट्रकों को भी सीज किया गया है, जो बालू की ढुलाई में लगे थे.
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि घोसी तथा हुलासगंज थानाें में बालू के अवैध उत्खनन में लगे 28 वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जबकि 16 ट्रकों को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में एक जुलाई से 30 सितंबर तक बालू उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है. रोक के बावजूद कई स्थानों से अवैध रूप से बालू उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










