मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
जमुई : सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आये मरीज के परिजनों ने शुक्रवार को हो-हंगामा किया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को इलाज को लेकर सजगता से कार्य नहीं करती है. हो-हंगामा कर रही मरीज और उसके परिजनों में सोनी कुमारी, स्मृति कुमारी, सत्या कुमारी, शशांक कुमार, राम कुमार, […]
जमुई : सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आये मरीज के परिजनों ने शुक्रवार को हो-हंगामा किया. आक्रोशित लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को इलाज को लेकर सजगता से कार्य नहीं करती है. हो-हंगामा कर रही मरीज और उसके परिजनों में सोनी कुमारी, स्मृति कुमारी, सत्या कुमारी, शशांक कुमार, राम कुमार, रामदेव पासवान, चमरू दास, उर्मिला देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हम लोग पर्ची लेकर घंटों से कतारबद्ध है. लेकिन हमारे मरीज की बारी नहीं आ पायी है
. कुछ बिचौलिया प्रवृत्ति के लोग लगातार अपने मरीज को अंदर ले जाकर हमलोगों को परेशान कर रहा है और इसे देखने वाला कोई नहीं है. सरकार तरह-तरह के माध्यम से अस्पताल में इलाज करवाने को लेकर लगातार प्रेरित तो अवश्य करती है. लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ खास नहीं प्रतीत हो रहा है. लोगों का कहना था कि इमरजेंसी तथा ओपीडी में एक ही चिकित्सक की ड्यूटी रहने के कारण भी परेशानी में वृद्धि होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










