हाजीपुर में अब हर महीने के अंतिम रविवार को मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए ग्रामीणों को क्या होगा फायदा

Hajipur News: बिहार सरकार के निर्देश पर अब हर माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा. हाजीपुर समेत सभी पंचायतों में विकास योजनाओं, आय-व्यय, पंचायत निधि और जनभागीदारी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.

Hajipur News: (कैफ अहमद) बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा. यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें पंचायतों के विकास कार्यों, योजनाओं और वित्तीय गतिविधियों की जानकारी आम लोगों के साथ साझा की जाएगी.

विकास योजनाओं और पंचायत निधि का होगा सार्वजनिक विवरण

पंचायत विकास दिवस के दौरान पंचायतों की उपलब्धियों, चल रही विकास योजनाओं, पंचायत निधियों के उपयोग, आय-व्यय विवरण, ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल पर दर्ज योजनाओं तथा आगामी विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी. इसका उद्देश्य पंचायत प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना और लोगों को योजनाओं से जोड़ना है.

सतत विकास लक्ष्यों और पंचायत उन्नयन पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs), पंचायत उन्नयन सूचकांक तथा पंचायतों की विकास आवश्यकताओं और चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे.

जनप्रतिनिधियों से लेकर जीविका समूहों की होगी भागीदारी

इस आयोजन में ग्राम सभा के सदस्यों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, जीविका समूह, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा अन्य स्थानीय हितधारक सक्रिय रूप से भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और आम ग्रामीणों के बीच संवाद को मजबूत करना है.

पारदर्शिता और जनसहभागिता बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस

पंचायत विकास दिवस के माध्यम से विकास कार्यों में पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता और जवाबदेही बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और सुझावों को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

जिला पदाधिकारी ने दिए प्रभावी आयोजन के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस ग्रामीण विकास, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण मंच बनेगा. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसे पंचायतों के समग्र और सतत विकास का सशक्त माध्यम बनाया जा सके.

उप विकास आयुक्त करेंगे निगरानी

कार्यक्रम की जिला स्तर पर निगरानी उप विकास आयुक्त करेंगे, जबकि प्रखंड स्तर पर बीडीओ एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी इसकी देखरेख करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पंचायत में यह आयोजन नियमित और प्रभावी रूप से संपन्न हो.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >