पैसा नहीं बनेगा पढ़ाई में बाधा! हाजीपुर में ‘श्रीराम क्लासेस’ मुफ्त शिक्षा से संवार रहा ग्रामीण बच्चों का भविष्य

Hajipur News: महनार के श्रीराम क्लासेस, विद्या मंदिर में निःशुल्क शिक्षा, शिक्षण सामग्री वितरण और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. संस्थान ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है.

Hajipur News: (कृत्यानंद सिंह): वैशाली जिले के महनार स्थित नया पेठिया, हसनपुर में संचालित श्रीराम क्लासेस, विद्या मंदिर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर समाज में नई मिसाल पेश कर रहा है. रविवार को संस्थान में मासिक शिक्षण सामग्री वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

छात्रों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क कॉपी, कलम एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

आर्थिक अभाव पढ़ाई में न बने बाधा

संस्थान के संस्थापक राजनीश कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम क्लासेस “शिक्षा, सुरक्षा, संस्कार और सफलता” के मूल मंत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से समय-समय पर शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है.

अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

मुख्य अतिथि समाजसेवी सौरभ कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि छात्र नेता आदित्य कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने छात्रों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया.

अभिभावकों ने पहल की सराहना की

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा, शिक्षण सामग्री वितरण और मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक पहल बताया.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >