हाजीपुर पुलिस ने छापा मारकर ध्वस्त की अवैध शराब भट्टी, एक को दबोचा

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में वाया नदी किनारे चल रही अवैध देशी शराब भट्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 36 लीटर शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

Hajipur News (विनय पटेल): वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगी गांव स्थित वाया नदी किनारे संचालित अवैध देशी शराब निर्माण भट्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान 36 लीटर तैयार देशी चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही भट्टी और उपकरणों को भी नष्ट कर दिया.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जारंगी गांव के समीप वाया नदी किनारे चोरी-छिपे देशी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई.

मौके से एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में संलिप्त रविकिशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान 36 लीटर तैयार देशी चुलाई शराब बरामद हुई.

शराब बनाने के उपकरण और भट्टी की गई नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों और भट्टी को भी मौके पर ध्वस्त कर दिया, ताकि दोबारा वहां इस तरह की गतिविधि संचालित न हो सके.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >