हाजीपुर में अगलगी से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड की बड़ी मुहिम, बाजारों और चौक-चौराहों पर लोगों को किया जागरूक

Hajipur News: वैशाली के पटेढ़ी बेलसर में अग्निशामक विभाग ने अगलगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया. लोगों को शॉर्ट सर्किट, फूस के घर, खेतों में आग और आपातकालीन नंबर 101 व 112 के बारे में जानकारी दी.

Hajipur News: (विनय पटेल) गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशामक विभाग की टीम ने शुक्रवार को वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. बेलसर बाजार, मानपुरा शिवन चौक, बीबीपुर चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को अगलगी से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया.

छोटी सावधानी से टल सकती है बड़ी दुर्घटना

अभियान के दौरान फायरमैन अभय रंजन, मो. कलाममुद्दीन एवं सिमरन कुमारी ने लोगों को आग लगने के सामान्य कारणों और उनसे बचाव के प्रभावी तरीकों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

फूस के घरों में मिट्टी का लेप और बालू रखने की सलाह

अग्निशामक विभाग की टीम ने लोगों को सलाह दी कि यदि रसोईघर फूस का बना हो तो उसकी दीवारों पर मिट्टी का लेप अवश्य करें, जिससे आग फैलने की संभावना कम हो. साथ ही घरों में आग बुझाने के लिए बालू से भरा बोरा या अन्य प्राथमिक संसाधन उपलब्ध रखने की भी अपील की गई.

शॉर्ट सर्किट और लापरवाही बन रही अगलगी की बड़ी वजह

कर्मियों ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में समय-समय पर बिजली की वायरिंग की जांच और आवश्यक मरम्मत कराना जरूरी है. दीपक, मोमबत्ती और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी सलाह दी गई.

खेतों में डंठलों में आग लगाने से बचने की अपील

टीम ने किसानों से फसल कटाई के बाद खेतों में डंठलों को जलाने से बचने की अपील की. अधिकारियों ने बताया कि छोटी सी आग भी तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर सकती है और आसपास के खेतों व घरों को नुकसान पहुंचा सकती है. बच्चों को भी आग से दूर रखने की सलाह दी गई.

आपात स्थिति में तुरंत 101 या 112 पर दें सूचना

अग्निशामक विभाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी आगजनी या आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल टॉल फ्री नंबर 101 या 112 पर सूचना दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >