पूर्व मध्य रेल की नई पहल: यात्रियों को स्टेशनों पर मिलेगा ब्रांडेड फूड, टेंडर और बिजनेस मॉडल पर मंथन शुरू

East Central Railway: पूर्व मध्य रेल रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम फूड और बेवरेज आउटलेट शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए 43 फर्मों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे गए हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं मिल सकें.

East Central Railway : (कैफ अहमद) पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर जल्द ही प्रतिष्ठित फूड और बेवरेज ब्रांड्स के आउटलेट खुल सकते हैं. पूर्व मध्य रेल प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स शुरू करने की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए विशेष संविदा शर्तें (एससीसी) तैयार की जा रही हैं और रेलवे ने कारोबारियों, फूड ब्रांड्स तथा कैटरिंग कंपनियों से सुझाव भी आमंत्रित किए हैं.

पटना में हुई परामर्श बैठक, 43 फर्मों के प्रतिनिधि हुए शामिल

पटना स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित परामर्श बैठक में देशभर की करीब 43 फर्मों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में संविदा अवधि, पात्रता मानदंड, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय ब्रांडों की भागीदारी तथा यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

सांकेतिक तस्वीर

क्षेत्रीय ब्रांडों को अवसर देने की उठी मांग

बैठक में शामिल अधिकांश प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम फूड आउटलेट खोलने में रुचि दिखाई. साथ ही क्षेत्रीय ब्रांडों को पर्याप्त अवसर देने और व्यवसायिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लंबी संविदा अवधि की मांग भी रखी गई.

सुझावों के आधार पर बनेगी नई नीति

पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर ऐसी नीति तैयार की जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध हो सके और प्रतिष्ठित ब्रांडों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके. रेलवे ने आगे भी सुझाव प्राप्त करने के लिए ई-मेल और संपर्क नंबर उपलब्ध कराया है.

यात्रियों को मिलेगा बेहतर फूड एक्सपीरियंस

रेलवे की इस पहल को स्टेशनों पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके लागू होने के बाद यात्रियों को नामी फूड ब्रांड्स के उत्पाद रेलवे स्टेशनों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >