लगेंगीं 239 एलइडी लाइटें

Published at :12 Feb 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
लगेंगीं 239 एलइडी लाइटें

पहल. मार्च से दुधिया रोशनी से जगमग होगा पूरा शहर गोपालगंज : शहर की सड़कें अब न सिर्फ आकर्षक होंगी, बल्कि दुधिया रोशनी से जगमगायेंगी. ऐसा एलइडी लाइट से होगा. नगर पर्षद ने शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए एलइडी लाइट लगाने का काम पिछले माह शुरू किया. काम अब समाप्ति की ओर […]

विज्ञापन

पहल. मार्च से दुधिया रोशनी से जगमग होगा पूरा शहर

गोपालगंज : शहर की सड़कें अब न सिर्फ आकर्षक होंगी, बल्कि दुधिया रोशनी से जगमगायेंगी. ऐसा एलइडी लाइट से होगा. नगर पर्षद ने शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए एलइडी लाइट लगाने का काम पिछले माह शुरू किया. काम अब समाप्ति की ओर है. योजना के अनुसार नगर पर्षद एक करोड़ की लागत से शहर की मुख्य सड़कों पर 239 लाइट लगायेगा. इसमें 145 से अधिक लाइटें लग चुकी हैं. इसके पूर्व शहर की सड़कें शाम होते ही अंधेरे में रहती थीं या
जिन बिजली पोलों पर बल्ब लगे थे उनकी रोशनी अपर्याप्त होती थी. विकास के दौर में शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए पोल पर 90 वाट की एलइडी लाइट लगायी जा रही हैं. योजना के मुताबिक ये लाइटें इस माह के अंत तक जलने लगेंगी. ऐसे में न सिर्फ शहर की तसवीर बदलेगी, बल्कि रोशनी के बीच शहर भी आकर्षक होगा.
यहां लगेंगी एलइडी लाइटें
बंजारी मोड़ से पोस्ट ऑफिस चौक तक
अरार मोड़ से आंबेडकर चौक तक डिवाइडर के बीच
पोस्ट ऑफिस मोड़ से आंबेडकर चौक तक सड़क के किनारे
पोस्ट ऑफिस मोड़ से थाना चौक होते हुए हजियापुर चौक तक सड़क के किनारे
जादोपुर रोड में सड़क के किनारे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन