किसानों की समस्याओं पर एनडीए ने भरा हुंकार

गोपालगंज : किसानों की समस्याओं पर एनडीए ने हुंकार भरा. किसानों के साथ सरकार के द्वारा की जा रही हकमारी को लेकर भाजपा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष चुनाव के कारण बिहार सरकार ने धान खरीद पर तीन सौ रुपये का बोनस दिया. […]
गोपालगंज : किसानों की समस्याओं पर एनडीए ने हुंकार भरा. किसानों के साथ सरकार के द्वारा की जा रही हकमारी को लेकर भाजपा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष चुनाव के कारण बिहार सरकार ने धान खरीद पर तीन सौ रुपये का बोनस दिया. इस वर्ष सरकार को चार सौ रुपये का बोनस देना चाहिए. फसल बीमा योजना बिहार में लागू होने के बाद किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. किसानों को पता भी नहीं चला और फसल बीमा की अवधि समाप्त हो गयी. जिले में धान क्रय केंद्र खोले जरूर गये हैं, लेकिन कागज में चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




