अब बाल अधिकारों का नहीं होगा हनन

Published at :05 Feb 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
अब बाल अधिकारों का नहीं होगा हनन

गोपालगंज : बाल अधिकारों का हनन नहीं होगा. शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण कमेटी की बैठक हुई, जिसमें वे बाल संरक्षण समिति के गठन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. वहीं परवरिश योजना, अंतर जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बाल अधिकारों का हनन नहीं होगा. शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण कमेटी की बैठक हुई, जिसमें वे बाल संरक्षण समिति के गठन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. वहीं परवरिश योजना, अंतर जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी.

पाया गया कि अब तक सिधवलिया एवं विजयीपुर प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया जा चुका है. बाल संरक्षण इकाई के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति आम जनता को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से निर्धारित कैलेंडर के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश दिया गया.

बैठक में डीडीसी आयुक्त दयानंद मिश्र, डीपीओ रजनीश कुमार राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आलोक कुमार सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन