बाजार करने गये युवक की हत्या

थावे (गोपालगंज) : घर से बाजार के लिए निकले युवक की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर थावे जीआरपी ने देवी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से शव को बरामद किया. मृतक रामाशंकर साह (35 वर्ष) थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव […]
थावे (गोपालगंज) : घर से बाजार के लिए निकले युवक की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर थावे जीआरपी ने देवी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से शव को बरामद किया. मृतक रामाशंकर साह (35 वर्ष) थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव का निवासी था. वह शनिवार की शाम चार बजे घर से बाजार करने के लिए निकला था. रास्ते में देवी हॉल्ट के पास सीने में अज्ञात बदमाशों ने चाकू घोंप दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.
आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी. थावे जीआरपी व थावे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिजनों ने बताया कि रामाशंकर साह की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी वह बाजार जाने के लिए घर से निकला था. हत्या की जांच कर रहे जीआरपी प्रभारी अरुण देव ने बताया कि घात लगा कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. मृतक का बहनोई के साथ विवाद चल रहा था. पुलिस इस विवाद से भी हत्या का तार जोड़ कर जांच कर रही है. मृतक रामाशंकर साह मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी अनिता देवी सरकारी विद्यालय में रसोइया का काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










