पूर्व विधायक के खाते से 37 हजार की ऑनलाइन खरीदारी

Published at :11 Jan 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक के खाते से 37 हजार की ऑनलाइन खरीदारी

साइबर अपराधियों ने राजद के जिलाध्यक्ष व बेटे को लगाया चूना गोपालगंज : देश में कैशलेस की घोषणा के बाद गोपालगंज में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू व उनके बेटे के खाते से करीब 72 हजार रुपये […]

विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने राजद के जिलाध्यक्ष व बेटे को लगाया चूना

गोपालगंज : देश में कैशलेस की घोषणा के बाद गोपालगंज में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू व उनके बेटे के खाते से करीब 72 हजार रुपये उड़ा लिये. पूर्व विधायक का केनरा बैंक में खाता है. इनके खाते से 25 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच करीब 37 हजार रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली गयी है. वहीं, इनके पुत्र एहसानुल हक के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 26 दिसंबर व 27 दिसंबर के बीच 35 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गयी है. इन दोनों मामलों को लेकर नगर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जिले में साइबर अपराध का यह कोई नया मामला नहीं है. इसके पूर्व भी अधिवक्ता राजकमल राय के एसबीआइ खाते से करीब 20 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गयी थी, जबकि कुचायकोट की इशरत जहां के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से भी 44 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है. इसुआपुर की गुड्डी कुमारी के खाते से भी 35 हजार रुपये की शॉपिंग ऑनलाइन कर ली गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन