स्कॉर्पियो से लायी जा रही शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार

गोपालगंज : अरार चौक पर यूपी से आ रही शराब से भरी स्काॅर्पियो को पुलिस ने जब्त कर वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया. शराब की खेप शहर के एक माफिया ने मंगायी थी. पुलिस का मानना है कि इस गैंग का नेटवर्क काफी लंबा है. हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों […]
गोपालगंज : अरार चौक पर यूपी से आ रही शराब से भरी स्काॅर्पियो को पुलिस ने जब्त कर वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया. शराब की खेप शहर के एक माफिया ने मंगायी थी. पुलिस का मानना है कि इस गैंग का नेटवर्क काफी लंबा है. हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर पुलिस टीम अरार मोड़ पर जमी हुई थी, तभी विदेशी शराब से भरी स्कॉर्पियो पहुंची.
पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक उसे भगाने लगा. पुलिस ने किसी तरह स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. पूछताछ में पता चला कि चालक स्कॉर्पियो का खुद मालिक है. गिरफ्तार मालिक की साठगांठ एक राजनीतिक दल से भी है. सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रविवार को इसका खुलासा करने की बात कही है. इधर Â
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










