उपभोक्ता कोर्ट ने लगाया 1. 30 लाख का जुर्माना

Published at :09 Dec 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ता कोर्ट ने लगाया 1. 30 लाख का जुर्माना

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता अदालत ने सेवा में कमी पाकर भितभेरवा पैक्स पर 1.30 लाख का जुर्माना का आदेश दिया है. नगर थाने के मैनपुर गांव के शंभुनाथ राय ने पैक्स में नौ नवंबर को 50 हजार रुपये फिक्स किया था. परिपक्वता पर नौ अगस्त, 2015 को एक लाख रुपये मिलना था, लेकिन पैक्स उक्त […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता अदालत ने सेवा में कमी पाकर भितभेरवा पैक्स पर 1.30 लाख का जुर्माना का आदेश दिया है. नगर थाने के मैनपुर गांव के शंभुनाथ राय ने पैक्स में नौ नवंबर को 50 हजार रुपये फिक्स किया था. परिपक्वता पर नौ अगस्त, 2015 को एक लाख रुपये मिलना था, लेकिन पैक्स उक्त रुपये का भुगतान नहीं कर रही थी.

तब उन्होंने पैक्स की अध्यक्ष मीरा देवी तथा प्रबंधक जीवन साह के खिलाफ फोरम में मुकदमा किया. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद उपभोक्ता अदालत के अध्यक्ष ने परिपक्वता राशि 1 लाख रुपये का भुगतान तीन माह के अंदर एवं भुगतान तिथि तक के 9 प्रतिशत ब्याज के साथ करने का आदेश पैक्स के अधिकारियों को दिया है. इसके साथ ही आवेदक को हुई शारीरिक परेशानी के लिए 15 हजार रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार रुपये तथा मुकदमा खर्च के रूप में 5 हजार रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है.

निर्धारित समय के अंदर राशि का भुगतान नहीं करने पर पांच सौ रुपये प्रतिमाह भी भुगतान करना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन