सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.50 लाख लूटे

भोरे (गोपालगंज) : भोरे में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.50 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान अपराधियों ने उनका लैपटॉप भी छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए निकल गये. इस घटना को लेकर […]
भोरे (गोपालगंज) : भोरे में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.50 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान अपराधियों ने उनका लैपटॉप भी छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए निकल गये. इस घटना को लेकर लोगों के बीच दहशत व्याप्त है.
कटेया थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव निवासी दिलीप दूबे भोरे थाने के गंगा मोड़ पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं. यहां सैकड़ों लोगों के बचत खाता हैं. दिलीप ने सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे खजुरहां स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये के दो हजार के नये नोट की निकासी की. इस दौरान उन्हें बैंक में एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट (1.10 लाख) जमा करने थे, लेकिन किसी कारण से वे जमा नहीं हो सके. बैंक से लिये रुपये को वह अपने लैपटॉप के बैग में रख कर थोड़ी ही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










