कानपुर हादसा : मौत को मात देकर घर लौटे पति-पत्नी

कुचायकोट : कानपुर में हुई ट्रेन दुर्घटना में शामिल बलथरी के दंपती मौत को मात देकर सकुशल घर लौट आये. मंगलवार को उनके घर आने की खबर पर उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. लोग आंखों देखी घटना सुन कर कांप जा रहे थे. हृदय विदारक घटना का मंजर अब भी दंपती […]
कुचायकोट : कानपुर में हुई ट्रेन दुर्घटना में शामिल बलथरी के दंपती मौत को मात देकर सकुशल घर लौट आये. मंगलवार को उनके घर आने की खबर पर उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. लोग आंखों देखी घटना सुन कर कांप जा रहे थे. हृदय विदारक घटना का मंजर अब भी दंपती की आंखों में नाच रहा है. हादसे के बाद पति-पत्नी खामोश जैसे हो गये हैं. बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के निवासी नरेंद्र शाही इंदौर के मयूर में घर बना कर रहते हैं.
उनकी ससुराल यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान क्षेत्र के किनवारी टोला में है. साला राधेश्याम राय का 24 नवंबर को तिलक था. वे पटना-इंदौर एक्सप्रेस में एस-वन में अपनी पत्नी सुमन शाही के साथ आ रहे थे. ट्रेन कानपुर के पुखरायां स्टेशन के समीप 3.10 बजे पहुंची, तो अचानक पटाखा जैसी आवाज निकली. सब कुछ मंजर में तब्दील हो गया. किसी तरह आपातकालीन खिड़की से बाहर निकले. पत्नी को खींच कर बाहर निकला. चारों तरफ खून देख हौसला टूट गया. बड़ी मुश्किल से घर फोन लगा और लोगों को ट्रेन हादसे की जानकारी देते हुए खुद को सकुशल होने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










