संवेदनशील घाटों पर तैनात होगा एंबुलेंस

गोपालगंज : जिले के खतरनाक और संवेदनशील छठ घाटों पर एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम के साथ डॉक्टर तैनात रहेंगे. खास कर गंडक और दाहा नदी के किनारे घाटों पर डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. शहर के सभी प्रमुख घाटों पर डॉक्टर तैनात होंगे. उनकी तैनाती भी शुक्रवार को कर दी गयी. सिविल सर्जन डॉ […]
गोपालगंज : जिले के खतरनाक और संवेदनशील छठ घाटों पर एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम के साथ डॉक्टर तैनात रहेंगे. खास कर गंडक और दाहा नदी के किनारे घाटों पर डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. शहर के सभी प्रमुख घाटों पर डॉक्टर तैनात होंगे. उनकी तैनाती भी शुक्रवार को कर दी गयी. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने संवेदनशील छठ घाटों का मुआयना करने के बाद डुमरिया घाट, सासामुसा, इटवापुल, बदरजीमी बाजार जैसे खतरनाक घाटों पर दवा के साथ मेडिकल टीम को तैनात किया है. एंबुलेंस में फस्ट एड की सारी सुविधाएं तथा ऑक्सीजन आदि भी उपलब्ध करा दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










