32 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिला बिल

Published at :04 Nov 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
32 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिला बिल

गोपालगंज : बिजली के क्षेत्र में चल रहे विकास में भी जिलावासियों की परेशानी कम है. एक साल पूर्व उपभोक्ता कनेक्शन लेने के लिए परेशान थे जब उन्हें कनेक्शन मिला, तो अब वे बिल को लेकर विभाग का चकर लगा रहे हैं. विद्युत विभाग ने किसी को भारी-भरकम बिल थमा दिया है, तो कहीं बिल […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिजली के क्षेत्र में चल रहे विकास में भी जिलावासियों की परेशानी कम है. एक साल पूर्व उपभोक्ता कनेक्शन लेने के लिए परेशान थे जब उन्हें कनेक्शन मिला, तो अब वे बिल को लेकर विभाग का चकर लगा रहे हैं. विद्युत विभाग ने किसी को भारी-भरकम बिल थमा दिया है, तो कहीं बिल ही नहीं भेजा जा रहा है.

भारी-भरकम बिल वाले प्रपत्र देख कर माथा पीट रहे हैं. वहीं, बिल न आने से उपभोक्ता परेशान हैं कि आखिर एक बार बिल की मोटी रकम वे कैसे जमा करेंगे. जिले में उपभोक्ताओं की संख्या 1.75 लाख है. इनमें 32 हजार से अधिक उपभोक्ता वैसे हैं जिनके यहां अब तक बिल आया ही नहीं है. दो हजार से अधिक उपभोक्ता वैसे भी हैं जो भारी-भरकम बिल लेकर विद्युत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. विभाग ने एक माह का बिल 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन