ज्वेलरी की दुकानों पर धनतेरस का अलग ऑफर

गोपालगंज : धनतेरस पर आभूषण खरीदने की महत्ता दशकों पुरानी है. इसे ध्यान में रख सर्राफा बाजार सज चुका है. कहीं परंपरागत आभूषणों की धूम है, तो कहीं आधुनिक डिजाइनों से बने आभूषण खरीदारों की पसंद है. सर्राफा बाजार में दीपावली की रौनक छायी है. मेन रोड स्थित आरपी ज्वेलर्स के मोहित गुप्ता की मानें […]
गोपालगंज : धनतेरस पर आभूषण खरीदने की महत्ता दशकों पुरानी है. इसे ध्यान में रख सर्राफा बाजार सज चुका है. कहीं परंपरागत आभूषणों की धूम है, तो कहीं आधुनिक डिजाइनों से बने आभूषण खरीदारों की पसंद है. सर्राफा बाजार में दीपावली की रौनक छायी है. मेन रोड स्थित आरपी ज्वेलर्स के मोहित गुप्ता की मानें तो इस बार उनके यहां धनतेरस के मौके पर ऑफर भी दिया जा रहा है.
डायमंड की ज्वेलरी पर 20 फीसदी की छूट है, तो गोल्ड 916 हॉल मार्क पर 20 फीसदी छूट है. गोल्ड के आभूषण पर दोगुने वजन की चांदी मुफ्त में दी जायेगी. वहीं श्याम सिनेमा रोड स्थित गुप्ता ज्वेलर्स के अमित गुप्ता ने बताया कि इस बार राजश्री ठाट वाली ज्वेलरी की डिमांड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










