इमरजेंसी सेवा ठप होने से मरीज हुए परेशान

गोपालगंज : सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के बाद इमरजेंसी सेवा ठप हो गयी है. नाराज डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है. उधर, इमरजेंसी सेवा ठप होने से इलाज कराने आये मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ा. इमरजेंसी वार्ड में भरती अन्य मरीज इलाज शुरू नहीं […]
गोपालगंज : सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के बाद इमरजेंसी सेवा ठप हो गयी है. नाराज डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है. उधर, इमरजेंसी सेवा ठप होने से इलाज कराने आये मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ा. इमरजेंसी वार्ड में भरती अन्य मरीज इलाज शुरू नहीं होने से मुश्किल में पड़े हैं.
स्वास्थ्य विभाग को तत्काल मरीजों की इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने पर भरती मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है.
इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत कंपाउंडर और नर्स भी डॉक्टरों के समर्थन में उतर गये हैं. इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मो कैशर जावेद के साथ मारपीट किये जाने की खबर मिलते ही डॉ अमर कुमार, डॉ पीसी प्रभात समेत अन्य डॉक्टर पहुंच गये. डॉक्टरों ने आये दिन हो रही मारपीट की घटना से नाराजगी जतायी. डॉ अमर कुमार ने कहा कि इसके पहले भी कई बार अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले हो चुके हैं. बावजूद इसके सुरक्षा – व्यवस्था को प्रशासन की ओर से मुकम्मल नहीं किया गया. नाराज डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग से सेवा बरखास्तगी करने की मांग करते हुए आक्रोश जताया. वहीं, घटना के बाद डॉक्टरों ने आपात बैठक बुलायी है. देर शाम तक बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










