डुमरिया पुल का शुरू हुआ जीर्णोद्धार का काम

गोपालगंज : गंडक नदी पर स्थित डुमरिया पुल से सफर करने से जहां लोग भयभीत हो जाते थे उसी सेतु पर अब फर्राटेदार सफर होगा. गड्ढो के कारण न जाम लगेगा और न टूटी रेलिंग को देख कर भय सतायेगा. इसके लिए अभी थोड़ा-सा और इंतजार करना होगा. एनएचएआइ ने पुल के जीर्णोद्धार का कार्य […]
गोपालगंज : गंडक नदी पर स्थित डुमरिया पुल से सफर करने से जहां लोग भयभीत हो जाते थे उसी सेतु पर अब फर्राटेदार सफर होगा. गड्ढो के कारण न जाम लगेगा और न टूटी रेलिंग को देख कर भय सतायेगा. इसके लिए अभी थोड़ा-सा और इंतजार करना होगा. एनएचएआइ ने पुल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया है. मंगलवार को पीच उखाड़ने के साथ काम की शुरुआत की गयी. इस बार पीच को उखाड़ कर जहां नयी रबर की पीचिंग की जायेगी,
वहीं रेलिंग भी नये तरीके से बनेेगी. विभाग ने इसके लिए छह माह का समय निर्धारित किया है. विगत तीन वर्षों से डुमरिया सेतु जर्जर हो गया था. अधिकतर रेलिंग जहां टूट चुकी है, वहीं पुल का फर्श गड्ढों में तब्दील है. नतीजतन प्रतिदिन जहां जाम लगता था, वहीं लोग सफर को लेकर भयभीत रहते थे. पुल की स्थिति को प्रभात खबर ने मंंगलवार के अंक में ‘तो क्या बंद हो जायेगा इस्ट वेस्ट कॉरीडोर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके तत्काल बाद विभाग ने काम शुरू करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










