आरोपितों की तलाश में सीवान में छापेमारी

गोपालगंज : खजूरबानी कांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. अब तक फरार शराब माफियाओं का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. इस कांड के मुख्य सरगना रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित तथा ग्रहण पासी पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है. पुलिस के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि […]
गोपालगंज : खजूरबानी कांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. अब तक फरार शराब माफियाओं का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. इस कांड के मुख्य सरगना रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित तथा ग्रहण पासी पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है. पुलिस के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इनके करीब पुलिस पहुंच चुकी है.
हालांकि पुलिस की अब तक की कार्रवाई पानी में लाठी पीटने जैसी साबित हुई है. पुलिस की पूरी टीम यूपी के गोरखपुर से लेकर सीवान और छपरा के बाद अब चंपारण में छापेमारी कर रही है. इनके सगे-संबंधी और रिश्तेदारों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. पुलिस की पकड़ से अब भी कैलाशो देवी, रीता देवी, इंदु देवी, जमाल साह, माना देवी, जितू मियां, इरशाद मियां, मनोज रावत, सुनील महतो, सुनील यादव, प्रमोद कुमार मांझी, रूपेश शुक्ला और ग्रहण मांझी बाहर बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










