पटना से बुलायी गयी डॉक्टरों की टीम

Published at :18 Aug 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से बुलायी गयी डॉक्टरों की टीम

गोपालगंज : सदर अस्पताल में एक के बाद एक 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पटना से डॉक्टरों की टीम को बुला लिया गया. इधर, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. पटना से डॉक्टरों की टीम बुलाने […]

विज्ञापन
गोपालगंज : सदर अस्पताल में एक के बाद एक 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पटना से डॉक्टरों की टीम को बुला लिया गया. इधर, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है.
पटना से डॉक्टरों की टीम बुलाने के लिए सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद ने बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग से अपील की. रेफरल और पीएचसी से भी चिकित्सकों की टीम को सदर अस्पताल बुलाया गया. चिकित्सकों की टीम अस्पताल में मरीजों की जांच कर तत्काल इलाज में जुट गयी.
मरीजों का ब्लड सैंपल भेजा गया पटना
गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती हुए मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया. सिविल सर्जन ने चिकित्सकों की टीम गठित कर ब्लड को एकत्रित किया. इसके बाद जांच के लिए पटना लैब में भेजा गया. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ब्लड सैंपल की जांच होने के बाद मरीजों की मौत का खुलासा हो सकता है. फिलहाल अस्पताल के डॉक्टर भी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन