हमले के मामले में सात पर एफआइआर

Published at :20 Jul 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
हमले के मामले में सात पर एफआइआर

गोपालगंज : चकागांव थाने के सलेमपट्टी गांव में अधिवक्ता इरशाद अली और उनके भाई पर जानलेवा हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घायल अधिवक्ता इरशाद अली के मामले में कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चकागांव थाने के सलेमपट्टी गांव में अधिवक्ता इरशाद अली और उनके भाई पर जानलेवा हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घायल अधिवक्ता इरशाद अली के मामले में कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ता और उनके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया गया था. सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दरवाजे से बाइक की चोरी : गोपालगंज. कटेया थाने के जमुनाहा बाजार में मुखिया के दरवाजे से बाइक की चोरी कर ली गयी.
गोपालपुर थाने के देउरवां गांव के सिकंदर कुमार अपनी बहन का ऑपरेशन कराने के लिए कटेया पहुंचे थे. मुखिया के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर अस्पताल चले गये. इसी बीच चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन