सिम कार्ड दुकानों में पुलिस ने की छापेमारी

Published at :09 Jul 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सिम कार्ड दुकानों में पुलिस ने की छापेमारी

गोपालगंज : प्रुफ की जांच किये बगैर दुकानदारों को सिम बेचना महंगा पड़ेगा. फर्जी प्रुफ पर सिम बेचने के मामले में दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार की देर शाम शहर की सिम दुकानों पर छापेमारी की गयी. सदर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकानदारों को हिदायत […]

विज्ञापन
गोपालगंज : प्रुफ की जांच किये बगैर दुकानदारों को सिम बेचना महंगा पड़ेगा. फर्जी प्रुफ पर सिम बेचने के मामले में दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार की देर शाम शहर की सिम दुकानों पर छापेमारी की गयी. सदर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकानदारों को हिदायत दी गयी. एसडीपीओ ने कहा कि प्रुफ अगर फर्जी निकला और उस सिम कार्ड से अपराध हुआ, तो दुकानदार पहले जेल भेजे जायेंगे.
एसडीपीओ ने शहर के छोटी-बड़ी कई दुकानों पर छापेमारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को फर्जी प्रुफ पर सिम बेचने के कोई ठोस साबूत नहीं मिले. बता दें कि फर्जी प्रुफ पर इन दिनों साइबर अपराधी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. लूट और अकाउंट से पैसा गायब करने के बाद उनका सुराग नहीं मिल पा रहा.
सिम कार्ड लेने वाले का पता और प्रुफ सही रहने पर उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है.एसडीपीओ के साथ नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन