यूपी से लाकर थावे में बेचते थे शराब

गोपालगंज : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद किसी ने कानून के भय से पीना छोड़ दिया, तो किसी ने जबरन पीने की हिमाकत की, तो वह जेल की हवा खा रहा है. मई माह में 37 शराबी जहां जेल भेजे गये, वहीं 495 लीटर शराब भी पकड़ी गयी. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद […]
गोपालगंज : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद किसी ने कानून के भय से पीना छोड़ दिया, तो किसी ने जबरन पीने की हिमाकत की, तो वह जेल की हवा खा रहा है. मई माह में 37 शराबी जहां जेल भेजे गये, वहीं 495 लीटर शराब भी पकड़ी गयी. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद आयी सख्ती से भले ही अधिकांश शराबी पीना छोड़ छोड़ चुके हैं,
लेकिन अब भी इसके धंधेबाज धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उत्पाद विभाग द्वारा मई में 112 छापेमारी की गयी, जिसमें पीने वाले से लेकर धंधेबाज तक पकड़े गये, जो सभी जेल की हवा खा रहे हैं. कानूनी सख्ती के बावजूद शराब का धंधा और पीने का शौक चल रहा है. उत्तरप्रदेश का सीमावर्ती इलाका, सारण तटबंध, शहर की कुछ जगह शराब मिलने का अड्डा बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










