कैंसर से लड़ किशोर ने जीती जिंदगी

Published at :03 Jun 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से लड़ किशोर ने जीती जिंदगी

गोपालगंज : समय रहते किसी भी बीमारी का इलाज कराया जाये, तो मरीज की जान बच सकती है. इसका जीता जागता उदाहरण है 12 साल का मासूम गुड्डू आलम. गुड्डू ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है. यह कारनामा कर दिखाया है आगरा से आये हरसन हॉस्पिटल […]

विज्ञापन

गोपालगंज : समय रहते किसी भी बीमारी का इलाज कराया जाये, तो मरीज की जान बच सकती है. इसका जीता जागता उदाहरण है 12 साल का मासूम गुड्डू आलम. गुड्डू ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है. यह कारनामा कर दिखाया है आगरा से आये हरसन हॉस्पिटल एंड ट्रमा सेंटर बंजारी के डॉ धर्मेंद्र ने. डॉ धर्मेंद्र बताते हैं कि एक सप्ताह पहले जब गुड्डू को यहां इलाज के लिए लाया गया,

तो उसका टीएलसी 39 हजार के पार था और अब घट कर छह हजार के पास पहुंच गया है. इस तरह से टीएलसी में गिरावट से पता चलता है कि बच्चा पूरी तरह से ठीक हो रहा है. उन्होंने कहा कि किमोथेरेपी की मदद लिये बिना सिर्फ दवा से ही उसका इलाज किया गया है.

गुड्डू की मां सबेया खातून ने कहा कि शहर के एक चिकित्सक ने जांच में ब्लड कैंसर पाया गया. डॉक्टर ने तुरंत महावीर कैंसर अस्पताल, पटना रेफर कर दिया, तभी किसी ने हरसन हॉस्पिटल का पता बताया. जहां मेरे बेटे को नयी जिंदगी मिली. मांझा प्रखंड के कोइनी खान टोला के हजरत अली का 12 वर्षीय पुत्र गुड्डू अभी चौथी कक्षा का छात्र है. उसके पिता विदेश में काम करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन