चुनाव के बाद जीत-हार का गणित बनाने में जुटे प्रत्याशी

भोरे : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रशासन जहां चौथे चरण को लेकर तैयारी में है, वहीं तीसरे चरण में किस्मत आजमाये प्रत्याशी एवं उनके समर्थक हर वार्ड से अपने वोटों की गिनती करते देखे जा रहे हैं. हर प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है, तो मतदाता भी […]
भोरे : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रशासन जहां चौथे चरण को लेकर तैयारी में है, वहीं तीसरे चरण में किस्मत आजमाये प्रत्याशी एवं उनके समर्थक हर वार्ड से अपने वोटों की गिनती करते देखे जा रहे हैं. हर प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है, तो मतदाता भी अब धीरे अपना मुंह खोलते दिख रहे हैं.
ऐसे में मतगणना से पूर्व ही लगभग पंचायतों की स्थिति साफ होने लगी है. कई जगहों पर तो कांटे की टक्कर होने के कारण प्रत्याशी एवं समर्थकों का दूसरे प्रतिद्वंद्वी के साथ तनाव का माहौल बना हुआ है. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो यह समझ चुके हैं कि चुनाव में उनकी जीत असंभव है, जनता भी इस बात को जानती है, लेकिन जबरन जीत का गुलदस्ता लिये बाजारों में घूमते दिख रहे हैं. ऐसे में फिलहाल मतगणना तक सभी प्रत्याशियों की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










