छोटे स्टेशनों पर नि:शुल्क पानी

Published at :22 Mar 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे स्टेशनों पर नि:शुल्क पानी

गोपालगंज : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅपोरेशन (आइआरसीटीसी) की देख-रेख में एडब्ल्यूवीएम लगायी जायेंगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के डी और इ कटेगरी वाले हाल्ट स्टेशनों पर 45 एडब्ल्यूवीएम लगाने की तैयारी की गयी है. रेलवे बोर्ड की हरी झंडी के बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे प्रशासन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅपोरेशन (आइआरसीटीसी) की देख-रेख में एडब्ल्यूवीएम लगायी जायेंगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के डी और इ कटेगरी वाले हाल्ट स्टेशनों पर 45 एडब्ल्यूवीएम लगाने की तैयारी की गयी है.

रेलवे बोर्ड की हरी झंडी के बाद आइआरसीटीसी ने रेलवे प्रशासन को संस्तुति प्रदान कर दी है. मई-जून से पहले ही चयनित स्टेशनों पर मशीनें स्स्थापित कर दी जायेंगी. थावे, हथुआ, गोपालगंज सी कटेगरी के स्टेशनों में शामिल हैं. यहां पर पीटीवीएम मशीन लगाने की योजना है. पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 208 मशीनें लगायी जानी हैं. गोरखपुर में ही 12 मशीनें लग चुकी हैं.

यहां लगेंगी मशीनें
थावे-गोरखपुर रेलखंड के सासामुसा, जलालपुर, सिपाया, थावे-छपरा रेलखंड पर रतनसराय, सिधवलिया, दिघवादुबौली, राजापटी, मशरक, पढ़ौरा जैसे स्टेशनों पर शुद्ध पानी पीने के लिए मशीन लगाने की योजना है.
क्या कहते हैं अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे के चयनित स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल के लिए वाटर वेटिंग मशीन लगाने की मंजूरी मिल चुकी है. जल्दी ही मशीन को लगाने का काम शुरू हो जायेगा.
संजय यादव, पीआरओ, गोरखपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन