बमबारी का वांछित धराया

गोपालगंज : कुख्यात अपराधी बिंदा अवधिया को सीवान एसआइटी की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नगर थाने के नवादा गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई. बिंदा अवधिया पर सीवान में डकैती, पुलिस पर फायरिंग सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसआइटी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद बिंदा को अपने साथ […]
गोपालगंज : कुख्यात अपराधी बिंदा अवधिया को सीवान एसआइटी की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नगर थाने के नवादा गांव से उसकी गिरफ्तारी हुई. बिंदा अवधिया पर सीवान में डकैती, पुलिस पर फायरिंग सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
एसआइटी की टीम ने गिरफ्तारी के बाद बिंदा को अपने साथ सीवान लेकर चली गयी. पंचायत चुनाव से पहले बिंदा की गिरफ्तारी होने से दोनों जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है. सीवान से पुलिस अधिकारियों की टीम एसआइटी के साथ गोपालगंज पहुंची. नगर थाने के नवादा गांव में सादे लिबास में पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान घर के पास पोखरा के समीप से बिंदा अवधिया की गिरफ्तारी हुई. सीवान में हाल ही में डकैती कांड में बिंदा अवधिया का नाम आया था. इसके अलावा चार अन्य आपराधिक मामले सीवान के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. नगर थाने की पुलिस टीम पर भी नवादा गांव में बिंदा अवधिया ने हमला किया था, जिसमें बमबारी और गोलीबारी में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गये थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में बिंदा पूर्व में जेल जा चुका है
जेल से बाहर निकलने के बाद क्राइम शुरू कर दिया था. पंचायत चुनाव के पहले गिरफ्तारी होने से दोनों जिलों की पुलिस ने राहत की सांस ली है. बिंदा की गिरफ्तारी के लिए पिछले छह माह से नगर थाने की पुलिस भी लगी थी.
रिमांड पर लेगी गोपालगंज पुलिस
बिंदा की गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज पुलिस अलर्ट है. विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों के खुलासा के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी. रिमांड पर लेने के बाद कई आपराधिक कांडों का खुलासा होने की संभावना है. नगर थाने के नवादा के अलावा दियारे में कई आपराधिक घटना को बिंदा अवधिया अंजाम दे चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










