आज बंद रहेंगी सभी आभूषण दुकानें

Published at :04 Mar 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
आज बंद रहेंगी सभी आभूषण दुकानें

गोपालगंज : सर्राफा मंडल गोपालगंज की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की. स्वर्ण व्यवसायियों ने बैठक के बाद निर्णय लिया कि शुक्रवार को शहर की सभी आभूषण दुकानें बंद रहेंगी. बैठक में केंद्रीय बजट 2016 में स्वर्ण व्यवसाय पर लगाये गये आयात शुल्क एवं उत्पाद शुल्क बढ़ाये जाने के निर्णय पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सर्राफा मंडल गोपालगंज की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की. स्वर्ण व्यवसायियों ने बैठक के बाद निर्णय लिया कि शुक्रवार को शहर की सभी आभूषण दुकानें बंद रहेंगी. बैठक में केंद्रीय बजट 2016 में स्वर्ण व्यवसाय पर लगाये गये आयात शुल्क एवं उत्पाद शुल्क बढ़ाये जाने के निर्णय पर आक्रोश जताया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष पिंकी कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसाय पर लगाया गया शुल्क स्वर्ण व्यवसायियों के लिए काला कानून है.

इससे सरकार को अतिशीघ्र वापस ले लेना चाहिए. वहीं, उपाध्यक्ष विमल कुमार ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया का नारा बुलंद करती है.

वर्तमान में लगाये गये शुल्क से लगभग 30 हजार स्वर्णकारों की रोजी -रोटी प्रभावित हो रही है. सरकार सिर्फ काॅरपोरेट जगत का ध्यान दे रही है. इस पर पुन: विचार कर लिये गये निर्णय को वापस लेना चाहिए. इस मौके पर शशि बी गुप्ता, पप्पू कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, भूषण कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन