पांच प्रखंडों में नहीं चला टीकाकरण का स्पेशल ड्राइव

Updated at :11 Jan 2016 7:51 PM
विज्ञापन
पांच प्रखंडों में नहीं चला टीकाकरण का स्पेशल ड्राइव

पांच प्रखंडों में नहीं चला टीकाकरण का स्पेशल ड्राइव गोपालगंज. स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजना की बाट जिले के पांच प्रखंडों में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने लगा दी. सिविल सर्जन ने स्पेशल ड्राइव चला कर टीकाकरण कराने का आदेश दिया था. इस आदेश को पांच अस्पतालों के प्रभारियों ने दबा दिया. स्वास्थ्य विभाग की […]

विज्ञापन

पांच प्रखंडों में नहीं चला टीकाकरण का स्पेशल ड्राइव गोपालगंज. स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजना की बाट जिले के पांच प्रखंडों में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने लगा दी. सिविल सर्जन ने स्पेशल ड्राइव चला कर टीकाकरण कराने का आदेश दिया था. इस आदेश को पांच अस्पतालों के प्रभारियों ने दबा दिया. स्वास्थ्य विभाग की रिव्यू मीटिंग में मामला जब डीएम राहुल कुमार के सामने आया तो तत्काल प्रभाव से बरौली, बैकुंठपुर, सिधवलिया, फुलवरिया, पंचदेवरी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फटकार लगायी गयी तथा जवाब तलब किया गया. डीएम ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक की, जिसमें प्रत्येक योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पाया गया कि आधा दर्जन डॉक्टर पिछले कई दिनों से गायब चल रहे हैं. उन डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखने का निर्देश दिया गया है. दो अन्य डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन