डेढ़ माह से न्याय की आस लगाये हैं परिजन

Updated:
विज्ञापन

डेढ़ माह से न्याय की आस लगाये हैं परिजन .. मजदूर मां-बाप की अब टूटने लगी उम्मीद मासूम हत्याकांडपंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर भाटटोली में 30 अक्तूबर को हुई मासूम फसरुद्दीन की हत्या के मामले में परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है. घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस को हत्यारों […]

विज्ञापन

डेढ़ माह से न्याय की आस लगाये हैं परिजन .. मजदूर मां-बाप की अब टूटने लगी उम्मीद मासूम हत्याकांडपंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर भाटटोली में 30 अक्तूबर को हुई मासूम फसरुद्दीन की हत्या के मामले में परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है. घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है. हद तो इस बात की है कि इतने दिनों बाद भी पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. अब मजदूर मां-बाप को जहां न्याय मिलने की उम्मीद टूटने लगी है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. हालांकि घटना के चार दिनों के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पटना से आयी डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की थी. उसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा भी घटना की जांच की गयी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ. मृतक के मां-बाप अब सिर्फ भगवान से ही न्याय की गुहार लगा रह हैं. पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद टूट चुकी है. ध्यान रहे कि 30 अक्तूबर को मासूम फसरुद्दीन की गला रेत कर हत्या कर शव को गांव के पास ही झाड़ी में फेंक दिया गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि मेरे द्वारा घटना की जांच की जा रही है. परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन