बाढ़ की त्रासदी पर भारी पड़ा जुनून
गोपालगंज : बरौली प्रखंड स्थित सारण तटबंध के किनारे बसा है आदर्श नगर गांव. बहुमंजिली और पक्के भवनों के साथ अधिकतर घरों में टेलीविजन चल रहा है. कई घरों में बच्चे कंप्यूटर पर कुछ सीख रहे हैं. यहां बूढ़े-जवान सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं. छुट्टी का दिन है, फिर भी बुजुर्ग बच्चों को पढ़ने […]
गोपालगंज : बरौली प्रखंड स्थित सारण तटबंध के किनारे बसा है आदर्श नगर गांव. बहुमंजिली और पक्के भवनों के साथ अधिकतर घरों में टेलीविजन चल रहा है. कई घरों में बच्चे कंप्यूटर पर कुछ सीख रहे हैं. यहां बूढ़े-जवान सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं. छुट्टी का दिन है, फिर भी बुजुर्ग बच्चों को पढ़ने की हिदायत दे रहे हैं.
विकास ऐसा, मानो शहर है. कार्य कुछ इस प्रकार, जैसे सब कुछ एक शिड्यूल में है. ठीक 15 साल पहले आदर्श नगर का नाम भी नहीं हुआ करता था. 2001 में आदर्श नगर की नींव पड़ी. जब गंडक के कहर से तबाह हो चुके ग्रामीण दर्द की दास्तां लिये वीरान खेतों में आकर बसने लगे.
डेढ़ दशक में बघवार से आदर्श नगर तक के सफर में ग्रामीणों की न सिर्फ सोच बदली, बल्कि पेट की आग बुझाने के लिए मेहनत के लिए बढ़े इनके हाथ अपनी तकदीर को संवारते हुए एक नयी तसवीर बना डाली है. यहां न सिर्फ बिल्डिंग है, बल्कि हर युवा काम में लगे हुए हैं. कोई परदेस जाकर कमा रहा है, तो कोई गांव में खेती-बारी को व्यवसाय बना लिया है. बच्चे पढ़ने में लगे हैं. सबकी सोच बस एक ही है विकास.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










