घर से खींच कर महिला को पीटा
बरौली : बरौली थाने के रूपनछाप गांव में सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा. महिला को गंभीर हालत में बरौली पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख उसे सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने महिला का फर्द बयान दर्ज […]
बरौली : बरौली थाने के रूपनछाप गांव में सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा. महिला को गंभीर हालत में बरौली पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख उसे सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने महिला का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ. रवींद्र महतो की पत्नी बबीता देवी ने पानी बहाने से से रोकने का विरोध किया. इस पर नाराज गांव के कुछ लोगों ने महिला को घर से खींच कर उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी.
आसपास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया. महिला की हालत चिंताजनक बतायी गयी है. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि महिला के बयान को दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. आरोपित जो भी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










