छठपूजा को लेकर नगर प्रशासन ने कसी कमर
मीरगंज : मीरगंज नगर प्रशासन अबकी बार नगर के सभी आधा दर्जन छठ घाटों पर साफ – सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था तथा साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था करेंगे. इस बात का निर्णय नगर पंचायत में हुई एक बैठक में लिया गया. इसके बाद प्रज्ञा नगर छठ घाट, स्टेशन चौक, सोनारी घाट आदि जगहों पर […]
मीरगंज : मीरगंज नगर प्रशासन अबकी बार नगर के सभी आधा दर्जन छठ घाटों पर साफ – सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था तथा साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था करेंगे.
इस बात का निर्णय नगर पंचायत में हुई एक बैठक में लिया गया. इसके बाद प्रज्ञा नगर छठ घाट, स्टेशन चौक, सोनारी घाट आदि जगहों पर वार्ड पार्षदों ने अपनी देखरेख में व्यवस्था करनी शुरू कर दी. प्रज्ञा नगर पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है. नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार ने बताया कि नगर में तालाब की सफाई का कार्य जारी है. एसडीओ प्रमोद कुमार राय ने छठ घाट का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










