डेटलाइन खत्म, नहीं हुआ वेतनमान नर्धिारण

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद जिले के हजारों नियोजित शिक्षक अब भी अपने नये वेतनमान के निर्धारण से वंचित हैं, जबकि विभाग द्वारा नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को नये वेतनमान दुर्गापूजा अवकाश के पूर्व ही निर्धारण कर वेतन दे देने का निर्देश था. विभागीय डेटलाइन 25 अक्तूबर को समाप्त होने के बाद […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद जिले के हजारों नियोजित शिक्षक अब भी अपने नये वेतनमान के निर्धारण से वंचित हैं, जबकि विभाग द्वारा नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को नये वेतनमान दुर्गापूजा अवकाश के पूर्व ही निर्धारण कर वेतन दे देने का निर्देश था.

विभागीय डेटलाइन 25 अक्तूबर को समाप्त होने के बाद भी शिक्षकों का वेतनमान निर्धारण का कार्य पूरा नहीं हो सका. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को शीघ्र वेतन निर्धारण को लेकर कोषांग का गठन कर दिया गया है. इसके लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है.

जिले के पांच हजार नियोजित शिक्षकों का नये वेतनमान निर्धारण कर दिया गया है तथा 500 सौ नियोजित शिक्षकों की वेतन राशि नये वेतनमान में बैंक में भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बाकी बचे नियोजित शिक्षकों के नये वेतनमान निर्धारण शीघ्र ही कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन