थावे-मशरक आमान परिवर्तन के बाद चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें
गोपालगंज : विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष व्यापार मंडल तमकुही रोड सेवरही धाम बाबू वर्मा ने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा. इसके तहत थावे-कप्तानगंज रेल खंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के अलावा 55107 सीवान- थावे सवारी गाड़ी का विस्तार कप्तानगंज तक करने व थावे से गोरखपुर के लिए 8 […]
श्री वर्मा के अनुसार मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि थावे-मशरक आमान परिवर्तन कार्य पूरा हो जाने के बाद लंबी दूरी ट्रेनें चलेंगी. कई बार हो चुका है आंदोलन थावे-कपतानगंज रेल खंड पर बड़ी लाइन की लंबी दूरी की ट्रेनों तथा अन्य ट्रेनों की मांग आदि को लेकर कई बार थावे तथा तमकुही रोड स्टेशनों पर धरना व प्रदर्शन किये जा चुके हैं,
बावजूद लंबी दूरी की एक भी कोई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलायी जा सकी है. इसके कारण इस खंड के लोगों में काफी उदासीनता है. अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने पर इस खंड के लोग आंदोलनात्मक कदम आने पर मजबूर हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










