जाति का जहर फैला रहे हैं, छोटे और बड़े भाई : मंगल
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद उन्माद की राजनीति कर राज्य में जाति का जहर फैला रहे हैं. बड़े भाई और छोटे भाई इतने हताश और निराश हो गये हैं कि उन लोगों के पास अब और कोई मुद्दा रह ही नहीं गया है. […]
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद उन्माद की राजनीति कर राज्य में जाति का जहर फैला रहे हैं. बड़े भाई और छोटे भाई इतने हताश और निराश हो गये हैं
कि उन लोगों के पास अब और कोई मुद्दा रह ही नहीं गया है. पांडेय ने कहा कि बड़े भाई लालू प्रसाद का जहां अगड़े-पिछड़े के बीच वैमनस्यता पैदा करने में समय जाया हो रहा है,
तो छोटे भाई नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट व्यक्तित्व से जल भुन रहे हैं. दोनों भाइयों को मालूम होना चाहिए कि भाजपा के पास मंडल और कमंडल दोनों है.
बड़े और छोटे भाई को बताना चाहिए कि जंगलराज, चारा घोटाला, मेधा घोटाला, अलकतरा घोटाला, दवा घोटाला, अपहरण उद्योग की स्थापना किसकी देन है. पांडेय ने कहा कि कौन दल किसका मुखौटा है, कौन किसके कंधे पर सवार है यह तो आठ नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होते ही पता चल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










