थावे में नाराज छात्रों ने हाइवे पर लगाया क्लास
थावे. थावे बेसिक स्कूल के छात्रों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा. छात्रों ने विद्यालय का बहिष्कार कर बस स्टैंड के समीप हाइवे पर क्लास लगाया. छात्रों के क्लास लगाने से गोपालगंज, सीवान, छपरा, पटना आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गयी. इस दौरान छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर शिक्षा विभाग और प्रशासन के […]
थावे. थावे बेसिक स्कूल के छात्रों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा. छात्रों ने विद्यालय का बहिष्कार कर बस स्टैंड के समीप हाइवे पर क्लास लगाया. छात्रों के क्लास लगाने से गोपालगंज, सीवान, छपरा, पटना आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गयी. इस दौरान छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
जाम की सूचना पर पहुंची थावे पुलिस को भी छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. छात्रों का आरोप था कि स्कूल में बेंच नहीं है. एमडीएम का खाना भी पशुओं की तरह बना कर परोस दिया जाता है. बेंच दूसरे वर्ग की छात्रओं को दे दिया गया है. बोरे पर बैठ कर पढ़ना पड़ता है. स्कूल में हाजिरी बना कर गुरुजी चले जाते हैं. बुलाने के बाद भी पढ़ाने नहीं आते. छात्र मौके पर डीएम और डीइओ को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










