23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आत्म ज्ञान के अभाव में बढ़ रहा भ्रष्टाचार

प्रजापति ब्रह्म कुमारी की आयोजित हुई गीता पाठशालाभगवान शिव की आराधना से आत्मा को मिलेगी शांतिसंवाददाता, गोपालगंजआत्म ज्ञान और परमा तत्व ज्ञान द्वारा इस अशांति, भ्रष्टाचार, अत्याचार पर नियंत्रण कर शांति स्थापित की जा सकती है. सीधे तौर पर आत्म ज्ञान के अभाव में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. भ्रष्टाचार रूपी कुष्ठ समाज को बीमार कर […]

प्रजापति ब्रह्म कुमारी की आयोजित हुई गीता पाठशालाभगवान शिव की आराधना से आत्मा को मिलेगी शांतिसंवाददाता, गोपालगंजआत्म ज्ञान और परमा तत्व ज्ञान द्वारा इस अशांति, भ्रष्टाचार, अत्याचार पर नियंत्रण कर शांति स्थापित की जा सकती है. सीधे तौर पर आत्म ज्ञान के अभाव में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. भ्रष्टाचार रूपी कुष्ठ समाज को बीमार कर रहा है. भगवान शिव की आराधना से ही परम पिता परमेश्वर की प्राप्ति होगी. उक्त बातें रविवार को गोनियार गांव में आयोजित प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज योगनी, ब्रह्म कुमारी उर्मिला बहन ने कहीं. इसे पूर्व झंडोत्तोलन किया गया तथा गीता पाठ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर ललित भाई, गणेश भाई, प्रेम भाई, काशी बहन, अंगूर बहन, सुनीता बहन, मनोरमा बहन ने संस्था से जुड़ने का आह्वान किया. सोना बहन और विनोद भाई द्वारा ईश्वरीय गीत की प्रस्तुति की गयी. रामाश्रय सिंह द्वारा आशीर्वाद दिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें