17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिलाओं ने मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सासामुसा : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं से आजिज महिलाओं ने शनिवार की शाम मनचले को दौड़ा -दौड़ा कर पिटाई की. महिलाओं का साहस देख बाजार के व्यवसायी भी मदद को आगे बढ़े. छेड़खानी कर भाग रहे युवक की जम कर धुनाई की गयी. नेशनल हाइवे पर घटना के […]

सासामुसा : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं से आजिज महिलाओं ने शनिवार की शाम मनचले को दौड़ा -दौड़ा कर पिटाई की. महिलाओं का साहस देख बाजार के व्यवसायी भी मदद को आगे बढ़े. छेड़खानी कर भाग रहे युवक की जम कर धुनाई की गयी. नेशनल हाइवे पर घटना के बाद वाहनों का जाम लग गया.
बीच सड़क पर महिलाएं युवक की पिटाई कर रही थीं. पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की सूचना पाकर सासामुसा में तैनात कुचायकोट थाने की पुलिस पहुंची और घायल युवक अस्पताल लेकर गयी. हुआ यूं कि सासामुसा बाजार की महिला सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रही थी. मठिया गांव के निवासी युवक महिला से बीच सड़क पर छेड़खानी करने लगा. महिला ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया. सैंडिल-थप्पड़ से उसकी जम कर पिटाई कर दी गयी. महिला की मदद में आसपास के व्यवसायी भी पहुंच गये. लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी. इस संबंध में कुचायकोट के थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें