गोपालगंज. जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया. जिला मुख्यालय के शिक्षा विभाग परिसर स्थित जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. जिला प्रशासन के द्वारा पुण्यतिथि के मौके पर उपविकास आयुक्त सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य पार्षद संजु देवी, तारकेश्वर सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया. वहीं, राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग हितकारी महामंच के जिलाध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने भी माल्यार्पण किया. इस मौके पर महामंच के फुलेना ठाकुर, अरुण ठाकुर, मुकुल ठाकुर, रविंद्र महतो, विनय कुमार शर्मा, गोपाल, रतिकांत साह, रतन संतोष ठाकुर, ओम प्रकाश पंडित आदि मौजूद थे. इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जननायक की पुण्यतिथि मनायी.
BREAKING NEWS
पुण्यतिथि पर याद किये गये जननायक
गोपालगंज. जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया. जिला मुख्यालय के शिक्षा विभाग परिसर स्थित जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. जिला प्रशासन के द्वारा पुण्यतिथि के मौके पर उपविकास आयुक्त सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य पार्षद संजु देवी, तारकेश्वर सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement