धांधली पर डीएम ने पंचायत सचिव को किया बर्खास्त

गोपालगंज : शिक्षक नियोजन में धांधली को लेकर डीएम ने एक पंचायत सचिव को बर्खास्त कर दिया है. पंचायत सचिव पर मेधा सूची के निर्माण में विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने एवं हेराफेरी करने का आरोप था. मामले की जांच में लगाये गये आरोप सही पाये जाने के बाद डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने […]
गोपालगंज : शिक्षक नियोजन में धांधली को लेकर डीएम ने एक पंचायत सचिव को बर्खास्त कर दिया है. पंचायत सचिव पर मेधा सूची के निर्माण में विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने एवं हेराफेरी करने का आरोप था. मामले की जांच में लगाये गये आरोप सही पाये जाने के बाद डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने फुलवरिया प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव रामदेव प्रसाद को बर्खास्त कर दिया है. मामला पंचायत शिक्षक नियोजन वर्ष 2006 का है. उस समय आरोपित पंचायत सचिव विजयीपुर प्रखंड के घाट बंधौरा पंचायत में पदस्थापित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




