आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए किसानों का हंगामा

Published at :29 May 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए किसानों का हंगामा

बैकुंठपुर : फसल क्षतिपूर्ति मुआवजे के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया. सुबह से ही जमीन की लगान रसीद कटाने के लिए लाइन में खड़े किसानों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उन्हें बताया गया कि सोमवार तक ही फसल […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : फसल क्षतिपूर्ति मुआवजे के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया. सुबह से ही जमीन की लगान रसीद कटाने के लिए लाइन में खड़े किसानों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उन्हें बताया गया कि सोमवार तक ही फसल मुआवजे का आवेदन लिया जायेगा.

किसानों का आरोप था कि जमीन की नयी रसीद कटाने के लिए उन्हें गांव से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. सात अप्रैल को आयी आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के मुआवजे के लिए इन दिनों किसानों से आवेदन लिये जा रहे हैं. इसके साथ जमीन की नयी रसीद संलग्न करना भी किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है.

प्रखंड कृषि कार्यालय के कर्मियों ने जब सोमवार की शाम चार बजे तक ही आवेदन जमा करने की बात कही तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित किसान पहले बीडीओ के आवास पर पहुंचकर आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की गुहार लगायी. इसके बाद भी जब किसानों का गुस्सा कम नहीं हुआ तो प्रखंड कार्यालय के समीप प्रदर्शन करने लगे.

बीडीओ निभा कुमारी ने प्रदर्शनकारी किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मुआवजे के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी किसान शांत हुए. विरोध-प्रदर्शन करने वाले किसानों में अवधेश सिंह, बृजेश मिश्रा, मिथिलेश कुमार शर्मा, इंदल प्रसाद, रामा दास, गोविंद गुप्ता, अजय कुमार, हकीम राय, त्रिलोकी यादव, राणा यादव, निरंजन राम, हरेराम राम, लाल बहादुर दास समेत कई किसान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन