पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार

मांझा : चर्चित नवविवाहिता हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित पति अरविंद तिवारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में मृतका के भैंसुर समेत तीन अन्य आरोपित फरार हैं. पुलिस ने हत्या के मामले में बथुआ बाजार निवासी मृतका के पिता कन्हैया पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें अरविंद […]
मांझा : चर्चित नवविवाहिता हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित पति अरविंद तिवारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में मृतका के भैंसुर समेत तीन अन्य आरोपित फरार हैं. पुलिस ने हत्या के मामले में बथुआ बाजार निवासी मृतका के पिता कन्हैया पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें अरविंद तिवारी, मृतका के भैंसुर पुरुषोत्तम तिवारी, बिट्टू उर्फ मिट्टु तथा पुरुषोत्तम तिवारी की पत्नी को अभियुक्त बनाया गया है.
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर निधि कुमारी की चाकू से गला रेतकर हत्या की गयी. मृतका के पिता ने कहा कि अरविंद तिवारी का अवैध संबंध अपनी ही भाभी के साथ था. इसका विरोध निधि कुमारी हमेशा करती थी. अवैध संबंध का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. दोनों पक्षों के परिवार के बीच गांव में पंचायती भी हुई. पंचायती के बाद भी निधि कुमारी की हत्या कर दी गयी. उधर, पुलिस ने हत्या के मामले में कारणों का खुलासा नहीं किया है. पुलिस कहना है कि हत्या की जांच की जा रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या किस कारण से हुई. गिरफ्तार अरविंद तिवारी से हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




