बेहतर सुविधा देने में उचकागांव सीएचसी सूबे में प्रथम

गोपालगंज : कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में पहला स्थान मिला है. स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक पदाधिकारी लोकेश कुमार ने 15 लाख रुपये देकर पुरस्कृत भी किया है. जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सह डीएम राहुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य समिति की ओर […]
गोपालगंज : कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में पहला स्थान मिला है. स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक पदाधिकारी लोकेश कुमार ने 15 लाख रुपये देकर पुरस्कृत भी किया है. जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सह डीएम राहुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य समिति की ओर से चलाये गये कायाकल्प कार्यक्रम के तहत उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान मिला है.
वहीं, औरंगाबाद के मदनपुर सीएचसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मोतिहारी के सदर अस्पताल को प्रथम पुरस्कार मिला है. जिला अस्पताल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख की राशि देने की घोषणा की गयी है. गौरतलब है कि हर साल स्वास्थ्य समिति की ओर से कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पतालों का चयन किया जाता है. इस बार उचकागांव सीएचसी के अलावा कुचायकोट सीएचसी को भी पुरस्कृत करने के लिए भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




