व्यवस्थाओं पर भारी पड़ा जाम

Published at :07 Nov 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवस्थाओं पर भारी पड़ा जाम

गोपालगंज : जाम दिवस के रूप में प्रसिद्ध सोमवार एक बार फिर व्यवस्थाओं पर भारी पड़ा. सोमवार के जाम से पूरा शहर जूझता रहा. नो वेंडर जोन हो या जादोपुर रोड, जंगलिया का चौराहा हो या अस्पताल रोड, हर जगह जाम के कारण राहगीर से लेकर वाहन चालक तक परेशान रहे. हालात का अंदाजा इस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जाम दिवस के रूप में प्रसिद्ध सोमवार एक बार फिर व्यवस्थाओं पर भारी पड़ा. सोमवार के जाम से पूरा शहर जूझता रहा. नो वेंडर जोन हो या जादोपुर रोड, जंगलिया का चौराहा हो या अस्पताल रोड, हर जगह जाम के कारण राहगीर से लेकर वाहन चालक तक परेशान रहे. हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है

कि गुलाबी ठंड के बावजूद जाम में फंसे लोगों को पसीना बहाना पड़ा. वैसे तो प्रत्येक सोमवार को शहर विगत पांच वर्षों से जूझ रहा है, लेकिन इस बार लोगों को उम्मीद थी कि जाम नहीं लगेगा, क्योंकि नगर पर्षद दो नवंबर से शहर को जाम मुक्त करने का अभियान चला रहा है. इस अभियान और प्रचार-प्रसार के बावजूद सोमवार को शहर में कहीं भी जाम से मुक्ति का असर नहीं दिखा. शहर की सड़कों पर जो जहां रहा, वहीं बेचैन रहा.

क्या कहता है नगर पर्षद
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए लोगों को चेतावनी दी गयी है. जल्द ही इस पर अंकुश लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
ज्योति कुमार श्रीवास्तव, इओ, नप, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन