उम्मीदों में गुजर गये पांच वर्ष, नहीं चली ट्रेन

गोपालगंज : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को देनेवाली सुविधाएं थावे-कप्तानगंज रेलखंड के लोगों के लिए एक स्वप्न की तरह ही है. पांच वर्षों से अधिक हो गये, बावजूद उक्त खंड पर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं किया जा सका है. इस खंड के कई रेलवे स्टेशनों पर इसके लिए धरना व […]
गोपालगंज : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को देनेवाली सुविधाएं थावे-कप्तानगंज रेलखंड के लोगों के लिए एक स्वप्न की तरह ही है. पांच वर्षों से अधिक हो गये, बावजूद उक्त खंड पर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं किया जा सका है. इस खंड के कई रेलवे स्टेशनों पर इसके लिए धरना व प्रदर्शन भी किये गये,
लेकिन उसका कोई फलाफल नहीं निकल सका. वरीय पदाधिकारी किसी-न-किसी रूप से अपना पल्ला झाड़ कर इससे बचते चले जा रहे हैं. इसका दुष्परिणाम यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन इस खंड के यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. यात्री लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए सीवान, छपरा तथा गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर जाने को मजबूर हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




