आचार्य हत्याकांड में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार

गोपालगंज : चर्चित आचार्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. हत्या में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद विजयीपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आचार्य को इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने कुछ अपराधियों को पहचान लिया था. साथ ही लूटपाट का […]
गोपालगंज : चर्चित आचार्य हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. हत्या में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद विजयीपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आचार्य को इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने कुछ अपराधियों को पहचान लिया था. साथ ही लूटपाट का विरोध किया था. आचार्य उस वक्त बाइक से अकेले थे और अपराधी छह की संख्या में आये थे. दो अपराधियों ने वारदात के दौरान हत्या का विरोध भी किया,
लेकिन अन्य ने आचार्य को मार देने में ही भलाई बतायी. नतीजतन बाइक और आभूषण लूटने के बाद हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने आचार्य की जघन्य तरीके से हत्या की. पहले सीने में चाकू मारा, मरा समझ कर सड़क किनारे फेंक दिया, फिर दुबारा आकर जीवित देख चाकू पेट में मार दिया. अपराधियों ने विजयीपुर थाने के रामनगर निवासी आचार्य रविप्रकाश की हत्या कर पुलिस को भी चुनौती दी. लेकिन, पुलिस ने भी चुनौती को स्वीकार करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




